‘Har-Har Mahadev’ (‘हर-हर महादेव’) के जयकारों से गूंजा मिथिला (Mithila) काली मंदिर, 59 सदस्यीय दल सुल्तानगंज रवाना

‘Har-Har Mahadev’ (‘हर-हर महादेव’) के जयकारों से गूंजा मिथिला (Mithila) काली मंदिर, 59 सदस्यीय दल सुल्तानगंज रवाना
71 / 100 SEO Score

Mithila Kali Mandir Bokaro:  59 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल धार्मिक यात्रा के लिए सुल्तानगंज रवाना हुआ।

 

 

Bokaro: देवाधिदेव महादेव (Mahadev) के प्रति अगाध आस्था, भक्ति और अटूट समर्पण के साथ शिव शक्ति बोल बम समिति द्वारा इस वर्ष भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया गया है। भक्ति और उल्लास से सराबोर 59 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार शाम सेक्टर-2डी स्थित मिथिला काली मंदिर (श्यामा माई मंदिर) परिसर से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ।

प्रस्थान से पूर्व पूरा मंदिर परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा। तय कार्यक्रम के अनुसार, सभी 59 श्रद्धालु 29 अक्टूबर की अलसुबह उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान करेंगे। इसके बाद मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ और मां पार्वती के निमित्त जल संकल्प लेकर पवित्र कांवर यात्रा प्रारंभ करेंगे। कठिन और अनुशासित पदयात्रा पूरी करते हुए श्रद्धालु 3 नवंबर को द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जल अर्पित करेंगे। देवघर में पूजा-अर्चना संपन्न करने के उपरांत 4 नवंबर को दल की बोकारो वापसी सुनिश्चित की गई है।

कांवर यात्रा के प्रस्थान से पूर्व मंगलवार की शाम चीरा चास स्थित शाश्वत सिटी फेज-6 में दिलीप कुमार झा के आवास पर भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति संध्या में कलाकारों और श्रद्धालुओं ने देर रात तक शिव भजनों और संकीर्तन से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित सभी भक्त झूमने को विवश हो गए। विदित हो कि शिव शक्ति बोल बम समिति केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित न रहकर समाज में आपसी भाईचारे, एकता, सहयोग और निस्वार्थ सेवा भाव के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति के सरदार कृष्ण चंद्र झा ने कहा कि यह यात्रा समाज और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सनातन संस्कृति, अनुशासन और आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख ध्येय है।

इस पावन यात्रा और अनुष्ठान को सफल बनाने में कृष्ण चंद्र झा, शैलेंद्र कुमार मिश्र, दिलीप कुमार झा, आभा झा, अनिमेष कुमार झा, विजय कुमार मिश्र, लोकेश झा, रंजू झा, उदय चंद्र झा, ऋषिकेश चौधरी, सूर्य मोहन मिश्र, गिरिजा देवी, एस. एन. झा, सुधा झा, नीलम झा, प्रतिभा, हीरा झा, राज कृष्ण राज, सुनील कुमार झा, वकीलकांत मिश्र, विद्या नंद चौधरी, विवेकानंद झा, रानी झा, गोविंदजी ठाकुर, ललित कुमार झा, हरि कुमार मिश्र, आनंद नारायण मिश्र, भूषण पाठक, संजय कुमार, कन्हैया झा, संजय कुमार चौधरी, विनय कुमार झा, किरण झा, अविनाश कुमार झा, प्रमोद कुमार मिश्र, किशोर कुमार झा, जय नाथ झा, बबलू तिवारी, मृत्युंजय सिंह, मिहिर सिंह, सुशील ठाकुर और सुधीरा देवी सहित सभी सदस्य पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *