Bokaro: सावन (Sawan) की उमंग, गीत-संगीत और हंसी-खुशी के बीच Snehi Samaj (स्नेही समाज) बोकारो ने सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर तक सावन की मस्ती में रंगे रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत संजू देवी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर की। महिला विंग की अध्यक्ष रेणु साह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, गीत और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए माहौल को खुशनुमा बना दिया। बच्चों के लिए भी विशेष खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामुदायिक भोज का आयोजन हुआ।
महोत्सव में सुषमा कुमारी, रीता कुमारी, सविता कुमारी, भाग्यमानी देवी, बबीता कुमारी, शोभा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सोनम देवी, वीणा गुप्ता, संजू देवी, पूनम कुमारी, इंदु देवी, सुनीता देवी, संगीता गुप्ता, शांति गुप्ता, मुन्नी देवी, माला देवी, रेखा कुमारी, सरिता गुप्ता, रेखा देवी, प्रीति कुमारी, विनिता कुमारी, मेनका साहू, सरोज देवी, नगीना देवी, प्रतिभा कुमारी और पिंकी कुमारी सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष डी. के. साह, महासचिव धर्मेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष संतोष साहू के साथ अजीत भगत, अमर कुमार, सुनील कुमार, आर. डी. साह, सत्येंद्र साह, अरविंद कुमार, अमिताभ कुमार, राज गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
समाज के अध्यक्ष डी. के. साह ने कहा कि सावन महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और परिवारों, खासकर महिलाओं और बच्चों, को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि सावन का महीना भारतीय संस्कृति में उल्लास, हरियाली और नई ऊर्जा का प्रतीक है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए स्नेही समाज हर वर्ष इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है, ताकि समाज के सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार भी व्यक्त किया।

